मौद्रिक वस्‍तुओं का डीलर

 संग्रहित सिक्‍कों के डीलर
    
एचजेबी होम
world coin auctionएचजेबी के बारे में

प्राचीन मुद्रा खरीदना या खरीद की बोली लगाना

पुरातनकालीन चीजें खरीदना या खरीद की बोली

पुरातन मुद्रा

पुरातनकालीन चीजें

अमरीकी मुद्रा

विश्‍व मुद्रा

जेमिनी की नीलामी


हमारे विशेषज्ञ एवं स्‍टॉफ

 

हरलेन जे. बर्क लिमिटेड के बारे में

शिकागो के वित्तीय केंद्र के बीचों-बीच स्थित हरलेन जे. बर्क लिमिटेड 1964 से क्‍लासीकल मौद्रिक वस्‍तुओं की वैश्विक स्‍तर पर अग्रणी कंपनी बनी हुई है। अमरीका में अपने कारोबार के अतिरिक्‍त हम वर्ल्‍ड सिक्‍कों सहित पूर्वी, मिश्री, यूनानी, रोमन, बाईजेन्‍टाइन तथा एशियाई कला वाली कागजी मुद्रा, ऑटोग्राफ तथा दुर्लभ वस्‍तुओं का व्‍यापार करते हैं।

हरलेन जे. बर्क लिमिटेड का स्‍टाफ किसी संग्रहालय अथवा विश्‍वविद्यालय विभाग के स्‍टाफ जैसा ही है जिसमें ख्‍याति प्राप्‍त ऐसे विशेषज्ञ होते हैं जिन्‍होंने अपनी विभिन्‍न पुस्‍तकों और लेखों के लिए दर्जन भर साहित्यिक पुरस्‍कार प्राप्‍त किए हैं। कंपनी के पास अपने स्‍टाफ के सहयोग से 16,500 पुस्‍तकों तथा 100,000 कार्ड की फाइलों की व्‍यवस्‍था है जिसमें पिछले चालीस वर्षों के दौरान प्राचीन सिक्‍कों की प्रत्‍येक प्रमुख नीलामी को शामिल किया गया है। हमारा मैत्रीपूर्ण स्‍टाफ न केवल आपके संग्रहण की रचना करते हुए संग्रहण संबंधी जरूरतों को पूरा करने में आपकी मदद करेगा अपितु जीवन भर आपको शिक्षा प्रदान करता रहेगा। प्रामाणिकता पर हम जीवन पर्यन्‍त वारंटी प्रदान करते हैं।

विशेषज्ञ के रूप में जैसा कि इस उद्योग में हमारे पास बहुत से लोग परामर्श हेतु आते हैं, वैसे आप भी अपनी समस्‍त खरीदारी के लिए आत्‍म-विश्‍वास से परिपूर्ण महसूस करेंगे। अपने निजी क्‍यूरेटर के रूप में हमारे बारे में तनिक विचार तो करें। हमारी वेबसाइट व्‍यापक है जिसके प्रत्‍येक विभाग में प्रतिदिन हजारों की संख्‍या में वस्‍तुएं जुड़ जाती हैं। हम अपने खरीदें अथवा एक साल में वैश्विक स्‍तर पर बोली द्वारा छ: गुणा बिक्री नामक शुल्‍क रहित क्रेता नीलामी केटालॉग के माध्‍यम से बेहतरीन प्राचीन सिक्‍के और दुर्लभ वस्‍तुएं प्रदान करते हैं। कोई भी व्‍यक्ति इसके अंतर्गत या तो दी गई कीमत पर तुरंत सामान खरीद सकता है या बंद होने तक उससे कम बोली लगा कर अच्‍छी कीमत पर अपना भाग्‍य आज़मा सकता है। ये केटालॉग हमारी वेबसाइट पर पूर्ण रूप से सक्रिय हैं जिसमें बड़ी-बड़ी रंगीन तस्‍वीरें, ऑटोमेटिड इमेल तथा निजी ग्राहक पृष्‍ठ होते हैं जिनसे आप न केवल केटालॉग की जरूरतों की व्‍यवस्‍था कर सकते हैं बल्कि आप अपने खाते की सभी जरूरतों को भी पूरा कर सकते हैं।

हरलेन और उनका स्‍टाफ अमरीका और यूरोप में नीलामी का प्रतिनिधित्‍व भी प्रदान कराता है। इसमें नाम मात्र शुल्‍क पर कीमत और दुर्लभ शोध कार्य शामिल होता है। चूंकि हमारे ग्राहक दुनियाभर में हैं इसलिए वस्‍तुओं को एक स्‍थान से दूसरे स्‍थान पर भेजने का भी हमें अच्‍छा अनुभव है। इसलिए आप चाहे कहीं भी रहें हमें अपना ऑर्डर देकर आप चैन की नींद सो सकते हैं।

हम विश्‍व के किसी भी कोने से किसी भी आकार और कीमत वाली वस्‍तुओं को खरीद कर संग्रहण कर रहे हैं। आपको सर्वोत्तम कीमत दिलाने के लिए हम आपके साथ घनिष्‍टता से कार्य करेंगे। इसलिए विवरण हेतु आज ही हमारे कार्यालयों से संपर्क करें।

हरलेन जे. बर्क लिमिटेड दुनिया भर में मौद्रिक वस्‍तुओं की कला और विज्ञान के क्षेत्र की एक अग्रणी कंपनी है।

क्‍लासीकल मौद्रिक वस्‍तुओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए हम आपको अपनी वेबसाइट पर आमंत्रित करते हैं। यहां आपको समस्‍त सूचनाएं केवल अंग्रेजी में ही दी जाएंगी। इसके अतिरिक्‍त हमारे साथ किए जाने वाले सभी अतिरिक्‍त पत्राचार अंग्रेजी में ही किए जाने चाहिए।

प्रवेश करने के लिए यहां क्लिक करें!